नेपाल में एमडीयू के दो कर्मचारियों ने जीते गोल्ड, डिस्कस थ्रो और 200 मीटर में चमके
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के दो कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विवि का नाम रोशन किया। इंडो-नेपाल युवा सीरीज-2026 में यूसीसी ब्रांच के सुनील सैनी ने डिस्कस थ्रो और यूआईईटी के राकेश शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में हुआ। बुधवार को पूर्व अध्यक्ष अनिल मल्होत्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया से मुलाकात कर दोनों कर्मचारियों की उपलब्धि से उन्हें अवगत कराया।
कुलपति प्रो. पूनियाँ ने सुनील सैनी और राकेश शर्मा को बधाई देते हुए अन्य कर्मचारियों को भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है।
इस दौरान कुलवंत मलिक, राजेश गिरधर, दिग्विजय शर्मा, यशपाल हुड्डा, गौरव दुरेजा और संजीव सैनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

