ऑफ कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के दो विद्यार्थी चयनित

ऑफ कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के दो विद्यार्थी चयनित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से फेंबो इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के ऑफ कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में बीवोक (फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग) कार्यक्रम के दो विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है।

छात्रों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विवि के लगातार बेहतर प्लेसमेंट प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीवोक (फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग) कार्यक्रम तेजी से बढ़ते खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग-प्रासंगिक तकनीकी कौशल के साथ तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

कंपनी की डीजीएम (एचआर) अंकिता मोदी ने विद्यार्थियों को एक संवादात्मक प्री-प्लेसमेंट सत्र में कंपनी की कार्य संस्कृति, परिचालन क्षेत्रों और परियोजना-उन्मुख वातावरण से परिचित कराया। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट प्रस्तुति व व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल रहे। सहायक प्लेसमेंट निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि इस ड्राइव में चयनित विद्यार्थी बीवोक (फूड प्रोसेसिंग एंड इंजीनियरिंग) कार्यक्रम की आरजू और दक्ष कामरा हैं।