स्किल्स एवं इमोशनल इंटेलिजेंस पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

विद्यार्थी सीख रहे सॉफ्ट स्किल्स, आत्म-जागरूकता और नेतृत्व क्षमता के गुर।

स्किल्स एवं इमोशनल इंटेलिजेंस पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च (इमसार) के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा केंद्रीय करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में स्किल्स एवं इमोशनल इंटेलिजेंस विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए इमसार निदेशक प्रो. प्रदीप अहलावत ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सॉफ्ट स्किल्स और भावनात्मक बुद्धिमत्ता भी सफलता की कुंजी हैं। सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने प्रतिभागियों को कार्यशाला के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराया।

कार्यशाला का संचालन करते हुए अनुभवी मनोवैज्ञानिक एवं कॉरपोरेट ट्रेनर मनीषा शर्मा ने संचार कौशल, समस्या समाधान क्षमता तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और व्यावहारिक ज्ञान दिया। उन्होंने विशेष रूप से आत्म-जागरूकता, भावनाओं के प्रबंधन और बेहतर पारस्परिक संबंधों के निर्माण पर जोर दिया गया।