एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान आयोजित

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि ये अभियान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही अपनी माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रजनी कुमारी एवं डॉ. प्रवीन शर्मा ने स्वयंसेवकों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान डॉ रश्मि छाबड़ा, डॉ अंजू देशवाल, डॉ शिखा, डॉ सुमित कुमारी दहिया, डॉ हर्षिता, डॉ ज्योति, डॉ पूजा चावला सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।