दो दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 22 व 23 दिसंबर कोः उपायुक्त अजय कुमार

पं. श्रीराम रंगशाला में होने वाले आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां।

दो दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 22 व 23 दिसंबर कोः उपायुक्त अजय कुमार

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि स्थानीय सोनीपत रोड स्थित पं. श्रीराम शर्मा रंगशाला में 22 व 23 दिसंबर को दो दिवसीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 22 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हवन यज्ञ तथा गीता पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगा। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सायं कालीन संध्या में 22 व 23 दिसंबर को  सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा गीता के सार तथा प्राचीन हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर को सामूहिक श्लोक उच्चारण, गीता सार पर सेमिनार, दीप महोत्सव के अलावा भव्य नगर शोभा यात्रा तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।