दो दिवसीय अर्थोत्सव आयोजित

दो दिवसीय अर्थोत्सव आयोजित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के अर्थशास्त्र विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय अर्थोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

विभागाध्यक्ष डा. अश्वनी ने स्वागत संबोधन किया तथा विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान वाद-विवाद और इंटरेक्टिव सत्र में विद्यार्थियों ने अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किए। पहले दिन टीम वर्क और भागीदारी को बढ़ावा देने वाले रोमांचक खेल, सांस्कृतिक जुड़ाव के साथ-साथ, केस स्टडी प्रतियोगिता, 3डी मॉडल प्रस्तुतियां, और फोटो अर्थशास्त्र (फोटोग्राफी-आधारित आर्थिक व्याख्या) जैसी शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की गई। दूसरे दिन समाचार पत्र निर्माण, अर्थशास्त्र क्विज जैसी शैक्षिक गतिविधियां तथा नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद के साथ हुआ। इस दौरान प्रो. एन.के. बिश्नोई, डॉ. मनोज, डॉ. सोमनाथ, डॉ. ललित, डॉ. किरण और डॉ. गार्गी सहित अन्य मौजूद रहे।