प्रीत साहित्य सदन, लुधियाना द्वारा  दो पुस्तकों का विमोचन हुआ

प्रीत साहित्य सदन, लुधियाना द्वारा  दो पुस्तकों का विमोचन हुआ

प्रीत साहित्य सदन, लुधियाना द्वारा आभासी प्रक्रिया द्वारा इस बार की मासिक सभा में विभा कुमरिया शर्मा के नव प्रकाशित काव्य संकलन अनकही गूंज पर डॉ अनु शर्मा ने अपना प्रपत्र बड़े विस्तार से प्रस्तुत किया।

प्रोफेसर डॉक्टर अतुल भास्कर की अत्यंत महत्वपूर्ण पुस्तक भारतीय छंद परंपरा में पंजाब के रीत्याचार्य कवि पर प्राचार्य डॉ पुष्प राज शर्मा ने विस्तार से छंद परंपरा पर जानकारी भरपूर आलेख प्रस्तुत किया। संस्कृत के विद्वान डॉ शर्मा ने भारतीय पौराणिक शास्त्रों से छंद विधा की बात को बहुत खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किया।

तदुपरांत दोनों लेखिकाओं ने अपने आत्मकथन में अपनी पुस्तकों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर विनोद तनेजा कृत कार्य हिंदी विभाग गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर अथवा मुख्य अतिथि केंद्रीय बौद्ध विद्या संस्थान लेह लद्दाख से डॉक्टर राहुल मिश्र उपस्थित हुए जिन्होंने अपने वक्तव्य द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को जीवन से व भारतीय परंपराओं से जुड़ी अनेक बातों से अवगत कराया।

मंच संचालन प्रो नीलम द्वारा बहुत ही खूबसूरत अंदाज में किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन में ज्योति बजाज में सभी का धन्यवाद व अभिनंदन किया।