दो पुस्तकों का विमोचन व काव्य गोष्ठी संपन्न हुई

दो पुस्तकों का विमोचन व काव्य गोष्ठी संपन्न हुई

लुधियाना, 27 फरवरी, 2022:प्रीत साहित्य सदन द्वारा अपनी मासिक सभा में इस बार हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका नीलिमा शर्मा का नव प्रकाशित कहानी संग्रह कोई खुशबू उदास करती है तथा सरिता नौहरिया का काव्य संग्रह अधूरे ख्वाब का विमोचन किया गया।

पुस्तकों पर प्रपत्र पढ़ते हुए डॉ निधि अग्रवाल वह मनोज प्रीत ने बड़ी सूक्ष्मता से अपने विचारों द्वारा पुस्तक की गहराइयों को छुआ। दोनों प्रपत्र बड़ी बेबाकी और सरलता से प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रेम के ऊपर एक विस्तृत जानकारी को पाठकों के संग सांझा किया गया।

तदुपरांत रचनाकारों द्वारा अपने आत्मकथन पेश किए गए जिनमें उन्होंने पुस्तकों की लेखनी के पीछे अपने मंतव्य को सार्थक बताया क्योंकि साहित्य ही समाज के विघटन को बचाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ फतेह सिंह भाटी ने कहा कि इन पुस्तकों का मर्म ना केवल प्रेम को छूता है बल्कि मानवता को एक गहरा संदेश देता है।

मंच संचालन अनु पुरी  द्वारा बड़ी खूबसूरती से किया गया। कार्यक्रम का द्वितीय सत्र में काव्य पाठ हुआ जिसमें लगभग 10 रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से सभी का मन मोह लिया।