बुद्धि की सात शक्तियों से ही सत्य का होता है संरक्षण: आचार्य सोमदेव
कार्तिक पूर्णिमा पर अथर्ववेद पारायण यज्ञ आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय आर्य नगर स्थित वैदिक भक्ति साधन आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित अथर्ववेद पारायण यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। राजस्थान से आए आचार्य सोमदेव ने कहा कि शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, तर्क, अर्थ-प्राप्ति और ब्रह्म-प्राप्ति बुद्धि की सात शक्तियां हैं। बुद्धि मनुष्य का सबसे बड़ा धन है और तर्क व ग्रहण शक्ति का सदुपयोग सत्य की रक्षा करता है। स्वामी विवेकानंद परिव्राजक ने ईश्वर, जीव और प्रकृति को अनादि बताया। आचार्य शक्तिदेव ने बुद्धि को कुतर्क व अज्ञान से मुक्त रखने का आह्वान किया। भजन प्रस्तुति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

Girish Saini

