न्यूरोलॉजी शिविर में 72 लोगों की जांच, विशेषज्ञ ने दिया परामर्श
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित बाबा बंदा बहादुर चैरिटेबल डिस्पेंसरी में एक न्यूरोलॉजी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मदन लाल मेहता ने बताया कि इस शिविर में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विकास कथूरिया ने 72 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। डिस्पेंसरी में हर माह विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

Girish Saini

