तिरंगा केवल झंडा नहीं, भारत की आत्मा का प्रतीकः फणीन्द्र नाथ शर्मा

लाखन माजरा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित।

तिरंगा केवल झंडा नहीं, भारत की आत्मा का प्रतीकः फणीन्द्र नाथ शर्मा

लाखनमाजरा, गिरीश सैनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा की कड़ी में लाखनमाजरा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। मुख्य चौक से प्रारंभ हुई यह यात्रा कस्बे की मुख्य गलियों व  बाजारों से होते हुए ऐतिहासिक मंजी साहिब गुरुद्वारे पहुंची। यात्रा के मार्ग में भारत माता की जय के नारे और देशभक्ति गीत गूंजते रहे।

बतौर मुख्य अतिथि, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा तिरंगा हमारे देश की आत्मा, स्वाभिमान और बलिदानों का जीवंत प्रतीक है। इसके तीन रंग हमें जीवन के तीन मूल मंत्र देती हैं - साहस, शांति और समर्पण। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि हर दिल में राष्ट्रभक्ति की कभी न बुझने वाली लौ जलाना है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस तिरंगे की गरिमा को बनाए रखें।

प्रदेश सह मीडिया प्रमुख शमशेर खरक ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और मुख्यमंत्री नायब सैनी के राष्ट्र गौरव संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश के गौरवशाली इतिहास और बलिदानों की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास बताया। 

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल, मंडल प्रभारी अंकित, मंडल अध्यक्ष अमित, दीपक हुड्डा, डॉ. प्रमोद, अजीत सिंह, लोकेश, अनिल सहित अनेक कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।