हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा की 31वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा की 31वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा की 31वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा एवं सभी स्टाफ सदस्यों ने पं. भगवत दयाल शर्मा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने कहा कि पं. भगवत दयाल शर्मा ने गौड़ ब्राह्मण स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। वे गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थाओं के दो बार प्रधान भी रहे। हरियाणा का प्रथम मुख्यमंत्री होने के अलावा वे उड़ीसा और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाते हुए 1941 में एक वर्ष और 1942 में साढ़े तीन वर्ष का कठोर कारावास भुगता।

इस दौरान डॉ तरुण वत्स, डॉ मनीषा कौशिक, डॉ कपिल कौशिक, डॉ धर्मवीर भारद्वाज, डॉ दलबीर कौशिक, डॉ संतोष शर्मा, डॉ पिंकी शर्मा, डॉ सुखदेव शर्मा, डॉ सुरेंद्र, डॉ सीमा अत्री, डॉ मंजू शर्मा, डॉ मनीषा, डॉ गीता पाठक, डॉ पिंकी शर्मा, डॉ मंजू, डॉ कविता शर्मा, डॉ कनुप्रिया शर्मा, पूनम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।