गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के संस्थापक महासचिव राठी को श्रद्धांजलि अर्पित की

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने वीरवार को अपने सर्वप्रथम एवं संस्थापक महासचिव स्व. सतपाल राठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारी संघ कार्यालय में प्रधान जयबाग मलिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों ने स्व. सतपाल राठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के संस्थापक महासचिव राठी को श्रद्धांजलि अर्पित की

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने वीरवार को अपने सर्वप्रथम एवं संस्थापक महासचिव स्व. सतपाल राठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारी संघ कार्यालय में प्रधान जयबाग मलिक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संघ के सभी पदाधिकारियों ने स्व. सतपाल राठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधान जयबाग मलिक ने संघ संस्थापक महासचिव सतपाल राठी के संघ के प्रति योगदान को रेखांकित करते हुए एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि हमें सतपाल राठी के जीवन और उनके द्वारा संघ के लिए किए गए कार्यों और उनके बलिदान से प्रेरणा लें कर हमेशा विवि और कर्मचारियों के हित में कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत ने विवि के शुरुआती दौर में कर्मचारी संघ की स्थापना हेतु किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला।

एमडीयू की गोपनीय शाखा के अधीक्षक एवं स्व. सतपाल राठी के पुत्र सुरेश पाल राठी ने इस अवसर पर उनके कर्मियों के हित के लिए किए गए संघर्षों से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि स्व. सतपाल राठी ने अपने घर परिवार और निजी हितों को दरकिनार कर कर्मचारी समाज के हितों को सुरक्षित रखने के लिए अपने जीवन का जो बलिदान दिया वो अविस्मरणीय  है।

संघ के महासचिव सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में संघ के कैशियर प्रदीप कुमार, पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया, फूल कुमार बोहत के अलावा संघ के सभी वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, अन्य कर्मचारी और सेवानिवृत कर्मचारियों ने भी शिरकत की।