शहीद मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

शहीद मंगल पांडे की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

रोहतक, गिरीश सैनी। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा स्थानीय माधव कुंज में शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। रमेश गोयल ने देशभक्ति गीत गाकर उन्हें स्मरण किया।

समिति के संरक्षक अशोक गुप्ता ने कहा कि भारत के इतिहास में मंगल पांडे का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के योगदान की जानकारी दी। इस दौरान डॉ महेश गोयल, अर्जुन गुप्ता, सूर्य प्रकाश, बृजकिशोर सहित अन्य मौजूद रहे।