रोहतक स्थित आवासीय कुश्ती खेल अकादमी में पात्र बालिका खिलाड़ियों के ट्रायल 13 जुलाई कोः डीसी सचिन गुप्ता
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि खेल विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय सोनीपत रोड स्थित सर छोटूराम स्टेडियम में संचालित आवासीय कुश्ती खेल अकादमी (बालिका) में रिक्त सीटों को भरने के लिए 13 जुलाई को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र बालिका खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर ट्रायल में भाग लेकर अकादमी में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकती हैं।
उपायुक्त ने कहा कि अकादमी में 3 रिक्त सीटों तथा 5 प्रतीक्षा सूची की सीटों के लिए 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका खिलाडियों का चयन सर छोटूराम स्टेडियम में 13 जुलाई 2026 को प्रात: 9 बजे ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाली खिलाडिय़ों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए खेल किट में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित खिलाडिय़ों को आवासीय खेल अकादमी में रहना होगा, जहां रहने एवं भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी, जबकि अकादमी से विद्यालय आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।
Girish Saini 


