बैडमिंटन और लॉन टेनिस खेल नर्सरी के लिए ट्रायल
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से स्थानीय जैड ग्लोबल स्कूल में दो महत्वपूर्ण खेल नर्सरियां स्वीकृत की गई हैं। इन नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों का चयन 6 अप्रैल को होने वाले ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
ध्यान रहे कि जैड ग्लोबल स्कूल में बैडमिंटन और लॉन टेनिस की खेल नर्सरी शुरू की जा रही है, जिनके लिए भर्ती प्रक्रिया सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र लाएं। खिलाड़ियों का चयन खेल कौशल और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा। हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार, इन नर्सरियों में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को मासिक डाइट भत्ता/छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रति माह और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह डाइट भत्ता दिया जाएगा।

Girish Saini 

