एनएसएस शिविर के चौथे दिन वृक्षारोपण व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

एनएसएस शिविर के चौथे दिन वृक्षारोपण व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। प्रथम सत्र में गांव माड़ौदी जाटान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सुमन, डॉ. नवीन, नर्सिंग स्टाफ अंजू, शकीना के अलावा स्वास्थ्य केंद्र काहनौर की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों की बीपी, शुगर, नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की और उचित परामर्श दिया।

दूसरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विवि की ओर से गांव को 51 पौधे भेंट किए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़ों के महत्व, उनके संरक्षण और भविष्य में उनके लाभों के बारे में जागरूक किया गया।