हर्बेरियम और 3डी मॉडल प्रदर्शित कर छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
रोहतक, गिरीश सैनी। महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के बॉटनी विभाग द्वारा बीएससी लाइफ साइंस की छात्राओं के लिए हर्बेरियम प्रदर्शनी एवं 3D मॉडल निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया।
गतिविधि में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्लांट फिजियोलॉजी के विभिन्न विषयों पर आकर्षक 3D मॉडल तैयार किए। वहीं, प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने विभिन्न खरपतवार पौधों के व्यवस्थित हर्बेरियम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का परिचय दिया।
डॉ. अनीता गुलिया एवं डॉ. दीपिका ने निर्णायक मंडल के रूप में प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। आयोजन डॉ. शशि सुहाग, डॉ. मनीषा मलिक एवं डॉ. ज्योति रोहिल्ला के मार्गदर्शन और समन्वय में हुआ।

Girish Saini

