मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत ईआरओ व एईआरओ को प्रशिक्षण दिया
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आगामी गहन पुनरीक्षण सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में रोहतक मंडल के जिलों -झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, सोनीपत व रोहतक के सभी ईआरओ एवं एईआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय डीएलसी सुपवा स्थित सेंट्रल ऑडिटोरियम में मंडल स्तर पर निर्वाचन तहसीलदार, सरला ने गहन पुनरीक्षण सम्मेलन बारे पूर्ण जानकारी दी, ताकि राज्य में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के कार्य को समय पर पूर्ण किया जा सके।

Girish Saini 

