एमडीयू में विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के फार्मास्यूटिकल साइंस और विजुअल आर्ट्स विभागों में आयोजित महिंद्रा प्राइड कार्यशालाएं संपन्न हुई। इनमें विद्यार्थियों को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और कार्यस्थल के व्यवहार से जुड़े प्रशिक्षण दिए गए।
फार्मास्यूटिकल साइंस विभाग में प्रशिक्षक विनीत मेहता और विजुअल आर्ट्स विभाग में रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, पेशेवर व्यवहार और रोजगार के लिए तैयारी के गुर सिखाए।
विभागाध्यक्षों प्रो. दीपक कौशिक और डॉ. संजय ने विद्यार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण के अनुभवों और उपयोगिता पर प्रतिक्रिया ली। सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने कहा कि कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक है। प्रो. राकेश कुमार मारवा ने आयोजन में सहयोग दिया।

Girish Saini

