कौशल विकास कार्यशाला में दिया ब्लॉक पेंटिंग, हैंड एंब्रायडरी आदि का प्रशिक्षण

कौशल विकास कार्यशाला में दिया ब्लॉक पेंटिंग, हैंड एंब्रायडरी आदि का प्रशिक्षण

सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला सोमवार को संपन्न हुई। प्राचार्य डॉ परम भूषण आर्य ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला में भाग लेकर छात्राएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशा रानी ने बताया कि इस कार्यशाला में लगभग 25 छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षिका पम्मी शर्मा ने मोती वर्क, ब्लॉक पेंटिंग, हैंड एंब्रायडरी, बैंगल्स मेकिंग, गजरा मेकिंग, पोटली मेकिंग, टैसेल्स मेकिंग, इयररिंग मेकिंग आदि कार्यों का प्रशिक्षण दिया।