ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने जानी पीजीआईएमएस की कार्यप्रणाली

ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने जानी पीजीआईएमएस की कार्यप्रणाली

रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक में वीरवार को नवनियुक्त 8 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को कम्युनिटी मेडिसिन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, और पब्लिक हेल्थ सहित विभिन्न विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्होंने इन विभागों के कामकाज, सुविधाओं और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जाना।

निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने  कहा कि आईएएस अधिकारियों को इस भ्रमण से भविष्य में बेहतर काम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य आईएएस अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना है। जमीनी स्तर पर जानकारी प्राप्त करके कार्य प्रणाली को अच्छे से समझ कर हम आमजन को लाभ पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सभी आईएएस अधिकारियों को भगवत गीता की प्रति भेंट की। साथ ही, अंगदान के लिए प्रेरित करने वाले कैलेंडर भी दिए।

ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी डॉ. बलजीत ने सभी को संस्थान का भ्रमण करवाया और यहां उपलब्ध सुविधाओं , अवगत कराया। इस दौरान कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ नीलम कुमार, डॉ रमेश वर्मा और डॉ वरुण अरोड़ा ने भी स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने पीजीआईएमएस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।