भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का व्यापारियों ने किया अभिनंदन
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय अनाज मंडी के व्यापारियों द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया अभिनंदन किया गया। इस दौरान अजय खुंडिया को मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा पटका व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जन ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा जिला समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने कहा कि अजय खुंडिया ने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति उनके समर्पण व संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है।
खुंडिया ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और समाज का कोई भी वर्ग विकास की मुख्यधारा से पीछे न रहे। इस दौरान ब्लॉक चेयरमैन सुनील आर्य, एडवोकेट विपुल, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, सुनील गुप्ता, सुशील मित्तल, सुनील सिंगला आदि मौजूद रहे।
Girish Saini 

