एमडीयू में परीक्षा केंद्र पर लिया व्यवस्था का जायजा
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि एवं चीफ कंसलटेंट एग्जामिनेशन प्रो. महाबीर धनखड़ ने शुक्रवार को गणित विभाग में संचालित यूजी/पीजी परीक्षाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया और परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था, अनुशासन एवं गोपनीयता संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया।
इस दौरान प्रो. राहुल ऋषि ने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर देते हुए संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना विवि की प्राथमिकता है। प्रो. महाबीर धनखड़ ने भी परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यूजी-पीजी परीक्षाओं के दौरान सभी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Girish Saini 

