संपत्ति के मालिकाना हक संबंधित समस्याओं से बचने के लिए संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करना जरूरीः निगमायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा

संपत्ति के मालिकाना हक संबंधित समस्याओं से बचने के लिए संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करना जरूरीः निगमायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक नगर निगम के आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक बैठक में संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करने व लंबित आवेदनो की समीक्षा की।

डॉ आनंद शर्मा ने आमजन को इस बारे जागरूक किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपत्ति धारकों के सहयोग के बिना यह कार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में संपत्ति के मालिकाना हक संबंधित समस्याओं से बचने के लिए संपत्ति को स्वतः प्रमाणित करना जरूरी है। स्वतः प्रमाणित करने से संपत्ति मालिक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति उस प्रॉपर्टी आई.डी. पर आवेदन नहीं कर सकता और न ही प्रॉपर्टी आई.डी के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकता है। न ही कोई और नो ड्यूज सर्टिफिकेट निकाल सकता है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर घर-घर जाकर संपत्ति की सूचना को स्वतः प्रमाणित करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त भूपेन्द्र सिंह व सम्पत्ति कर शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।