हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा व पौधारोपण
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिन्दू कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा यात्रा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण समिति द्वारा एनएसएस, एनसीसी, वाईआरसी, आरआरसी, एलएलसी एवं महिला प्रकोष्ठ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा प्राचार्य ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव, त्याग और वीरता का प्रतीक है।
संयोजिका डॉ. अंजू देशवाल एवं सह-संयोजिका डॉ. रजनी कुमारी के ने बताया कि तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एनएसएस स्वयंसेविकाओं मुस्कान एवं लावण्या ने किया। देशभक्ति के नारों और संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में पौधारोपण के तहत प्राचार्य के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Girish Saini 

