इंटर-कॉलेज क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता में महिला वर्ग का खिताब टीका राम महिला कॉलेज के नाम

इंटर-कॉलेज क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता में महिला वर्ग का खिताब टीका राम महिला कॉलेज के नाम

रोहतक, गिरीश सैनी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित इंटर-कॉलेज क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता 2023-24 में एमडीयू से संबंधित 20 महाविद्यालयों के 110 महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।

पुरूष वर्ग में एसजेके कॉलेज कलानौर के सावन ने 28 मिनट 20 सैकेंड में 10 किमी की दौड़ पूरी करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में गौड़ ब्राहमण डिग्री कॉलेज की प्रिंसी ने 10 किमी की दौड़ 33 मिनट 30 सैकेंड में पूरी करके प्रथम स्थान हासिल किया। पुरूष वर्ग में छोटू राम आर्य कॉलेज सोनीपत 18 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, महिला वर्ग में टीका राम स्नातकोत्तर महिला कॉलेज, सोनीपत की टीम ने 26 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को खेल निदेशक, प्रो. आर.पी. गर्ग, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, उप-खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल, प्रो. सोनिया मलिक, प्रो. सपना गर्ग, एसएमओ डॉ. स्वाति सिंह, धर्मेन्द्र, सुखबीर सिंह, सेवानिवृत हॉकी कोच किशन सिंह सैनी, सहित अन्य अतिथियों ने पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ रमेश सिंधू व अशोक कुमार ने मंच संचालन किया। खेल निदेशक प्रो. आर.पी. गर्ग ने आभार व्यक्त किया।