इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पीजी टीम बनी विजेता

इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पीजी टीम बनी विजेता

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के इतिहास एवं पुरातत्त्व विभाग के स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के बीच सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में 15-15 ओवर का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। यूजी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्राध्यापक डॉ. विकास पवार ने अंपायर की भूमिका निभाई।