एमडीयू के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

एमडीयू से सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक ताकत उसके कर्मनिष्ठ और समर्पित कर्मचारी होते हैं। उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों को बधाई दी और उनको स्वस्थ-समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी।

एमडीयू के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू से सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक ताकत उसके कर्मनिष्ठ और समर्पित कर्मचारी होते हैं। उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों को बधाई दी और उनको स्वस्थ-समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सीडीओई में कार्यरत अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शीलू चौधरी, विवि प्रेस के प्लेट मेकर राजबीर सिंह तथा एक्सईएन कार्यालय के वाटर पंप ऑपरेटर अशोक कुमार शामिल रहे। विवि परिवार ने उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन प्रो. राजेश पुनिया, प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़. प्रो. गुलाब सिंह, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, कुलपति के ओएसडी डॉ. रवि प्रभात, निजी सहायक खैराती लाल सहित विवि के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।