एमबीए के तीन विद्यार्थी ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित
हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए प्रोग्राम के तीन विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि की परिणाम-उन्मुख शैक्षणिक प्रणाली, मजबूत उद्योग संबंधों और कौशल-केंद्रित शिक्षा के साथ मिलकर, विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बनाती है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
कंपनी के एसोसिएट सर्कल हेड अंकित कुमार और एचसी नवीन धीमान ने विद्यार्थियों को एक विस्तृत प्री-प्लेसमेंट संवाद सत्र में कंपनी की संगठनात्मक संस्कृति, परिचालन क्षेत्रों और परियोजना-आधारित कार्य वातावरण के बारे में जानकारी दी। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट प्रस्तुति और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल रहे। सहायक प्लेसमेंट निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एमबीए मार्केटिंग से आशुतोष वशिष्ठ, एमबीए आईबी से गरिमा और एमबीए जनरल से जोगेंद्र शामिल हैं।

Girish Saini 

