जनस्वास्थ्य विद्यार्थियों को डेटा विश्लेषण के प्रशिक्षण के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
ईपीआई इन्फो सॉफ्टवेयर से सीखेंगे आंकड़ों का विश्लेषण
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ साइंसेज (यूआईपीएचएस) में एपिडेमियोलॉजिकल डेटा एनालिसिस पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें विद्यार्थियों को जनस्वास्थ्य अनुसंधान और आंकड़ों के विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के पूर्व डीन (एकेडमिक) एवं कम्युनिटी मेडिसिन तथा स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार और पूर्व प्रोफेसर प्रो. मनमीत कौर विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। दोनों यूआईपीएचएस में एडजंक्ट फैकल्टी हैं।
कार्यशाला में बीपीएचएस के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के निःशुल्क सॉफ्टवेयर ईपीआई इन्फो के जरिए कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक लक्ष्यों पर चार्ट तैयार कर प्रस्तुत किए। विज्ञान क्या है? विषय पर भी सत्र आयोजित किया गया।

Girish Saini

