कैंसर जागरूकता व्याख्यान में विद्यार्थियों को दी स्तन व सर्वाइकल कैंसर पर जानकारी

कैंसर जागरूकता व्याख्यान में विद्यार्थियों को दी स्तन व सर्वाइकल कैंसर पर जानकारी

सांपला, गिरीश सैनी। शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में महिला प्रकोष्ठ द्वारा कैंसर जागरूकता पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. परम भूषण ने मुख्य वक्ता डॉ. जय गोपाल शर्मा और डॉ. मुनीषा शर्मा का स्वागत किया।

वक्ताओं ने कैंसर के कारणों, लक्षणों, समय पर जांच और बचाव के उपायों की जानकारी दी। डॉ. मुनीषा ने स्तन और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. आशा ने किया।