तीन दिवसीय सूर्य नमस्कार अभियान संपन्न

तीन दिवसीय सूर्य नमस्कार अभियान संपन्न

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के अंतर्गत लाल नाथ हिंदू कॉलेज में योग प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सूर्य नमस्कार अभियान 2026 वीरवार को संपन्न हुआ।

समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने इस अभियान को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि योग विश्व स्तर पर प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक विकास संभव है।

प्रकोष्ठ समन्वयिका अनिला बठला ने विद्यार्थियों को योग के जीवन में सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी। डॉ. हरदीप सिंह के दिशा निर्देशन में स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी गुगनानी, डॉ. राजेश, डॉ. प्रोमिला यादव, डॉ. शिखा, डॉ. संदीप सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।