व्यापारी सौरभ जैन पर हमला करने वाले तुरंत गिरफ्तार किये जाएं: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल 

व्यापारी सौरभ जैन पर हमला करने वाले तुरंत गिरफ्तार किये जाएं: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल 

लुधियाना, 8 अप्रैल, 2022: पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से राज्य महासचिव सुनील मेहरा और प्रधान अरविंदर  सिंह मक्कड़ की अध्यक्षता में राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर एक पत्रकार सम्मलेन  माता रानी चौंक स्थित मंडल कार्यालय में की गई।
मेहरा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार को आए हुए अभी मात्र 22 दिन ही हुए हैं लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो गई है। प्रतिदिन राज्य में कहीं ना कहीं गैंगस्टर की ओर से कत्ल किया जा रहा है। अब लुधियाना के व्यापारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है।

गत दिनों लुधियाना के फोकल प्वाइंट क्षेत्र में एक व्यापारी सौरव जैन पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि सौरव जैन के ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम लिया जिस की वजह से उनकी जान बच पाई।  लेकिन, पुलिस द्वारा उनकी मदद करने की बजाय उनको परेशान किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को हुए 64 घंटे बीत चुके है। परंतु अभी तक पुलिस की ओर से कोई करवाई नही की गई है जिससे लुधियाना के व्यापारी दहशत में हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाने की मात्र घोषणाएं ही कर रहे हैं। अमली जामा नही पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए जल्द सड़कों पर उतरना पड़ेगा। 
अरविंदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के कारण बाहर के राज्यों से व्यापारी पंजाब आने में कतरा रहे हैं जिस से व्यापार को भारी क्षति पहुँच रही है।  
अश्विनी महाजन व  प्रवीण शर्मा ने कहा कि लुधियाना मे सौरव जैन  के साथ हुई घटना को लेकर सोमवार को पंजाब भर में पुलिस मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए जायेंगे और अगर उस पर भी कोई करवाई नही हुई तो पूरे पंजाब के पुलिस कमिश्नर दफ्तरों का घेराव किया जाएगा।
आयुष अग्रवाल व सुरिंदर अग्रवाल ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमला करने वाले नही पकड़े गए तो राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जल्दी ही पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से पूरे पंजाब में भगवंत मान सरकार को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए एक आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी भगवंत मान सरकार की होगी। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी सरकार के 92 विधायको के घरों का घेराव भी पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से किया जाएगा।
इस अवसर पर निखिल जैन,अमित गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।
इसी बीच, पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल सौरभ जैन के घर वालों को मिला। उन्होंने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि मंडल की पूरी टीम उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सौरव जैन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर व राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 
गृह मंत्री अमित शाह को भी सूचित किया जाएगा।