बीएमयू में पुरूष वॉलीबॉल में 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया, टीम ए ने जीता खिताब
रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर के फैकल्टी ऑफ मेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की कमान कप्तान विनीत ने संभाली। टीम में रोहित मोर, आर्यन, वंश माथुर, अवनीश, नितेश, दीपक, सुमित और राहुल शामिल रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशक अशोक, खेल सचिव बबलू शर्मा और फैकल्टी स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. प्रीति सांगवान के मार्गदर्शन में हुआ। कुलपति प्रो. बी.एम. यादव, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार और विभागाध्यक्षा डॉ. चारु शर्मा ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Girish Saini 

