स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 लोगों की जांच हुई
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय डीएलएफ कॉलोनी स्थित बाबा बंदा बहादुर चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं डायलिसिस सेंटर में रविवार को एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रमन पसरीजा ने सांस, फेफड़े एवं छाती के रोगियों की जांच की और उचित परामर्श दिया।
महासचिव अशोक ठकराल ने बताया कि शिविर में 30 लोगों की जांच हुई। इस दौरान प्रीतम भयाना, प्रेम ढींगड़ा, मदन लाल मेहता, इंद्रपाल गुलाटी, एन.के. गिरोत्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
Girish Saini 


