ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के 13 विद्यार्थी चयनित

ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में जीजेयू के 13 विद्यार्थी चयनित

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से अचारिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए व एमकॉम के 13 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली है। चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विवि का परिणाम-आधारित शैक्षणिक ढांचा, मजबूत उद्योग अनुभव के साथ मिलकर, विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट वातावरण में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करता रहता है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।

कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, निदेशक यशपाल सिहाग, सहायक प्रबंधक मयंक, परियोजना प्रबंधक भारती और एचआर प्रबंधक रितिका ने प्री-प्लेसमेंट इंटरेक्शन सत्र में विद्यार्थियों को संगठन की कॉर्पोरेट संस्कृति, कार्यात्मक क्षेत्रों एवं परियोजना-संचालित संचालन की व्यापक जानकारी दी। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बहुचरणीय प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए व एमकॉम के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एमबीए जनरल से कनिका, रिया, मुस्कान, अंचल सिंगला व प्रीति, एमबीए फाइनेंस से अपूर्वा भयाना, पूनम व तान्या मक्कड़, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस से साहिल, गगन व नूपुर रहेजा, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स से उमेश यादव तथा एमकॉम से अजय सिंह शामिल हैं।