एमडीयू गैर शिक्षक संघ चुनाव में होगा तिकोना मुकाबला
30 अक्टूबर को होगा चुनाव।
रोहतक, गिरीश सैनी। आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनाव में अब तक तीन पैनल चुनावी मैदान में एक दूसरे के सामने डटे हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश पाल राठी ने बताया कि इस बार कर्मचारी स्वाभिमान मंच चुनाव चिन्ह दीपक, कर्मचारी सुरक्षा मंच चुनाव चिन्ह तराजू और कर्मचारी विकास मंच चुनाव चिन्ह कुर्सी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कर्मचारी स्वाभिमान मंच से प्रधान पद के लिए अजमेर सिंह, उप प्रधान पद के लिए ज्ञान चंद, महासचिव पद के लिए सुनील सैनी, सह सचिव पद के लिए रामेश्वर कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार मैदान में हैं।
वहीं, कर्मचारी सुरक्षा मंच से प्रधान पद के लिए सुरेश कौशिक, उप प्रधान पद के लिए प्रेम सिंह सजवाण, महासचिव पद के लिए विजय पाल धनखड़, सह सचिव पद के लिए राज कुमार रंगा और कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश शर्मा मैदान में हैं। कर्मचारी विकास मंच से प्रधान पद के लिए विकास गिल, उप प्रधान पद के लिए हरदीप हुड्डा, महासचिव पद के लिए रविंदर लोहिया, सह सचिव पद के लिए डॉ वरुण कुमार सैनी और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील सुतवाल मैदान में हैं।
कार्यकारी परिषद सदस्य के लिए अजय कुमार, रविंद्र कुमार, रामबीर, नवीन, जसविंदर कुमार, रणधीर सिंह, सीता राम, धर्मपाल, परविंदर कुमार, राम निवास, भूदत्त, पवन कुमार, धीरज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया है। चुनाव अधिकारी खैराती लाल और सहायक चुनाव अधिकारी सुनील दहिया हैं।
Girish Saini 

