विदेशी भाषाओं में हैं रोजगार के शानदार अवसरः प्रो. वंदना बिश्नोई
ग्रेजी एवं विदेशी भाषाएं विभाग में स्टूडेंट्स इंडक्शन कार्यक्रम।

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई ने कहा है कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान न केवल संचार कौशल में सुधार करता है, बल्कि शानदार रोजगार पाने का भी एक उत्कृष्ट माध्यम है। विदेशी भाषाओं का ज्ञान सांस्कृतिक क्षमता के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी विकसित करता है। विद्यार्थियों को अपने देश की भाषाओं के साथ-साथ विदेशी भाषाओं का ज्ञान भी ग्रहण करना चाहिए। डा. वंदना बिश्नोई अंग्रेजी एवं विदेशी भाषाएं विभाग के सौजन्य से आयोजित स्टूडेंट्स इंडक्शन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। विभागाध्यक्षा डा. प्रियंका सिंगला ने अध्यक्षता की। प्रॉक्टर प्रो. अनिल भानखड़ व पीडीयूआईआईसी के उपनिदेशक प्रो. विमल के. झा भी मौजूद रहे।
डा. वंदना बिश्नोई ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलाव हो रहे हैं औऱ सभी देश तकनीकी, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक व सामरिक, आदि क्षेत्रों में एक दूसरे से गहराई से जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को विदेशी भाषाएं सीख कर वैश्विक स्तर पर रोजगार की संभावनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे कम से कम एक विदेशी भाषा अवश्य सीखें।
डा. प्रियंका सिंगला ने स्वागत संबोधन किया। फ्रेंच पाठ्यक्रम की समन्वयक डा. पल्लवी ने विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों पर प्रकाश डाला। फ्रेंच भाषा प्रशिक्षक डा. नीतू तथा जर्मन भाषा प्रशिक्षक स्वदेश ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। फ्रेंच पाठ्यक्रम समन्वयक डा. साक्षी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन डा. तमन्ना ने किया।