सेवा संकल्प में रंगों और शब्दों से सजा विकसित भारत का सपना

सेवा संकल्प में रंगों और शब्दों से सजा विकसित भारत का सपना

रोहतक, गिरीश सैनी। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत बाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल में मेरे सपनों का भारत, एक भारत श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत विषयों पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में 47 विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। चित्रकला में हर्षिता चौहान प्रथम, निष्ठा सिंधु द्वितीय और कनिष्का ढल तृतीय रही। भाषण में हिताशी प्रथम, तरनजीत द्वितीय और ऋषिका तृतीय रही। समिति सदस्यों अशोक कुमार गुप्ता व गणपत राय गोयल ने विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र और कपड़े के थैले वितरित किए। इस दौरान प्राचार्य कमला गिल, ममता सिंह, सीमा, सुषमा अरोड़ा, बबीता शर्मा, बबीता, सहित शिक्षिकाएं मौजूद रही।