राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का एमडीयू पहुंचने पर कुलपति ने किया स्वागत

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का एमडीयू पहुंचने पर कुलपति ने किया स्वागत

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष का शुक्रवार शाम को एमडीयू परिसर पहुंचने पर कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने फैकल्टी हाउस में पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी एवं राज्य की प्रथम महिला मित्रा घोष का भी विवि परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया।

कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कुलाधिपति का स्वागत करते हुए विवि की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पुनिया, प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, डीन लाइफ साइंसेज प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़ तथा निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, कुलपति के ओएसडी डॉ. रवि प्रभात, एसई जेएस दहिया सहित अनेक अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कुलाधिपति का स्वागत कर उनका अभिवादन किया।