कुलपति ने डीन व स्टैच्यूटरी अधिकारियों के साथ की बैठक

कुलपति ने डीन व स्टैच्यूटरी अधिकारियों के साथ की बैठक

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने विवि के डीन एवं स्टैच्यूटरी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के दौरान शैक्षणिक, प्रशासनिक और शोध समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कुलपति ने कहा कि विवि के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करनी होगी। 

बैठक में कुलपति ने सभी डीन और अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने नैक मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों में गुणवत्ता सुधार पर विशेष फोकस करने की बात कही। साथ ही देश और विदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों और रिसर्च लैब्स के साथ एमओयू करने को कहा। कुलपति ने नए एकेडमिक कैलेंडर की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए जेंडर सेंसिटाइजेशन, महिला सुरक्षा और ड्रग्स एब्यूज जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा, परीक्षाओं से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को दुरुस्त करने तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करने पर भी जोर दिया गया। 

कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने बैठक में लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।