गुरु गोरक्षनाथ की शिक्षाएं वैश्विक मानवता के लिए प्रेरणास्रोतः प्रो. मेहरा

बीएमयू में भारतीय ज्ञान परम्परा में गुरु गोरक्षनाथ के योगदान पर व्याख्यान आयोजित

गुरु गोरक्षनाथ की शिक्षाएं वैश्विक मानवता के लिए प्रेरणास्रोतः प्रो. मेहरा

रोहतक, गिरीश सैनी। बाबा मस्तनाथ विवि, अस्थल बोहर में भारतीय ज्ञान परम्परा उत्कृष्टता केन्द्र एवं गुरु गोरक्षनाथ अकादमिक पीठ के संयुक्त तत्वावधान में गुरु गोरक्षनाथ का भारतीय ज्ञान परम्परा में वैश्विक योगदान विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य वक्ता, प्रो. बलदेव सिंह मेहरा ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की शिक्षाएं भारतीय ज्ञान परम्परा की अमूल्य धरोहर हैं। योग, साधना और आध्यात्मिक चेतना के क्षेत्र में उनके योगदान ने भारतीय दर्शन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर योग का महत्त्व लगातार बढ़ रहा है और गुरु गोरक्षनाथ की शिक्षाएं मानव जीवन को अनुशासित, संतुलित एवं सकारात्मक बनाने में प्रासंगिक हैं। उन्होंने हठयोग और राजयोग की अवधारणाओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ब्रह्म प्रकाश और सह-संयोजक डॉ. हरिओम रहे। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश भारद्वाज ने मंच संचालन किया और भारतीय ज्ञान परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।

व्याख्यान में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने नाथ सम्प्रदाय, योग दर्शन और गुरु गोरक्षनाथ की शिक्षाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।