पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी का बलिदान देता है सत्य और सेवा की प्रेरणाः डॉ. वीरेंद्र सिंह  चौहान

प्रशिक्षण कार्यक्रम में युक्तधारा पोर्टल की उपयोगिता एवं क्रियान्वयन की जानकारी दी।

पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी का बलिदान देता है सत्य और सेवा की प्रेरणाः डॉ. वीरेंद्र सिंह  चौहान

नीलोखेड़ी, गिरीश सैनी। युक्तधारा एक महत्वपूर्ण भू-स्थानिक योजना उपकरण है, जो ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों की बेहतर योजना, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा पारदर्शी निगरानी में सहायता प्रदान करता है। ये विचार हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने युक्तधारा विषय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है तथा युक्तधारा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि इतिहास के महान बलिदानों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र निर्माण और समाज विकास के कार्यों में निरंतर योगदान देना चाहिए। उन्होंने पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव साहिब जी के शहीदी दिवस पर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। साथ ही, हल्दीघाटी विजय की 450वी वर्षगांठ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और स्वाभिमान का स्मरण किया तथा रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति को भी श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम समन्वयक कमलदीप सांगवान ने भू-सूचना तंत्र की अवधारणा, उपयोगिता तथा पंचायत विकास योजनाओं में इसके महत्व के बारे में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान वेदमुनि मिश्रा ने वीबी-जी रामजी योजना के बारे में बताया कि पहले योजना के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। वहीं वरुण सिवाच ने युक्तधारा पोर्टल की उपयोगिता एवं पंचायत स्तर पर इसके क्रियान्वयन की जानकारी दी। टिंकू चोपड़ा ने ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इस दौरान वजीर सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से अनिल कुमार, सौरभ अरोड़ा, मनीषा, तनिष्का, अर्पिता सहित भिवानी व चरखी दादरी जिलों से अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी तथा प्रतिभागी मौजूद रहे।