नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा

पिछले तीन वर्षों से नेशनल वीमेन सिंगल का खिताब लगातार हरियाणा के नामः अजय सिंघानिया

नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा की महिला एवं पुरुष बैडमिंटन टीम और अंडर-19 (लड़के व लड़कियां) की टीम हिमाचल प्रदेश के ऊना में 8 से 11 सितंबर 2025 तक होने वाली नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप और इंडिविजुअल गेम्स में भाग लेगी।

यह जानकारी हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने दी। उन्होंने बताया कि पुरुष टीम में गगन, ⁠मनराज सिंह, ⁠गौतम अरोड़ा, ⁠मानव चौधरी, ⁠भारत राघव, ⁠आर्यन सप्पिया, ⁠मयंक राणा, आर्यन हुड्डा व ⁠पंकज तथा महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, गरिमा कुंडू, सानवी अनेजा, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, इशू मलिक, तन्नू मलिक व रिधि कौर तूर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वहीं, अंडर-19 लड़कों की टीम में अभिषेक, ⁠रेयांश वर्मा, स्पर्श सूद, ⁠पार्थ गावरी, ⁠वेदान्त पाहवा, ⁠ईशान सिहाग व ⁠चैतन्या सहरावत तथा अंडर-19 लड़कियों की टीम में बरौनी पार्श्वाल, ⁠अक्षिता गुलिया, ⁠सानवी अनेजा, ⁠निशु मलिक, ⁠सुनैना मलिक, ⁠गरिमा कुंडू व ⁠अनन्या शामिल हैं। हरियाणा टीम के कोच रवि सिंगला हैं।

सिंघानिया ने इस बार भी हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा कायम रहने की आशा जताते हुए बताया कि लगातार पिछले तीन वर्षों से नेशनल वीमेन सिंगल का खिताब हरियाणा के नाम है। इसके अलावा पिछले साल नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की महिला बैडमिंटन टीम अव्वल रही।