नर्सिंग एसोसिएशन ने निदेशक डॉ. सिंघल को कार्यकाल विस्तार पर दी बधाई
रोहतक, गिरीश सैनी। पीजीआईएमएस, रोहतक की नर्सिंग एसोसिएशन ने संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल को तीन वर्ष का कार्यकाल विस्तार मिलने पर बधाई दी।
एसोसिएशन पदाधिकारियों मनोज खटाना, विकास फोगाट और राहुल वत्स ने निदेशक कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंघल के नेतृत्व में संस्थान में रोगी सेवाओं, आधारभूत ढांचे और शैक्षणिक व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कार्यकाल विस्तार से विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी तथा नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ का मनोबल बढ़ेगा।
डॉ. सिंघल ने एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि टीमवर्क ही पीजीआईएमएस की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ बीसी, एएनएस हन्नी प्रभा सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
Girish Saini 

