उन्हे जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे भी पूरी तनदेही, निष्ठा व समर्पण भाव से निभाएंगे: संजीव धीमान

उन्हे जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे भी पूरी तनदेही, निष्ठा व समर्पण भाव से निभाएंगे: संजीव धीमान
संजीव धीमान।

लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी हाईकमान व भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान द्वारा अपनी नई टीम में संजीव धीमान के पार्टी के प्रति किए गए 20 साल के कार्यों को देखते हुए उन्हें भाजपा (जिला सह प्रेस सचिव) बनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने उनको बधाई दी। 
संजीव धीमान ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन वार्ड अध्यक्ष से शुरू किया है। पार्टी द्वारा उनके कार्यों को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में रहते हुए मोगा के प्रभारी तक की सभी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से निभाया। 
संजीव धीमान ने कहा कि उन्हे जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे भी पूरी तनदेही, निष्ठा व समर्पण भाव से निभाएंगे।