मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक खुलेगा, डीसी सतबीर सिंह ने 27 सितंबर तक फसल पंजीकरण कराने का आह्वान किया

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक खुलेगा, डीसी सतबीर सिंह ने 27 सितंबर तक फसल पंजीकरण कराने का आह्वान किया

रोहतक, गिरीश सैनी। खरीफ-2026 की फसलों का पंजीकरण कराने से वंचित किसानों को हरियाणा सरकार ने राहत दी है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक दोबारा खुला रहेगा। इस दौरान किसान अपनी खरीफ फसलों का विवरण दर्ज करवा सकेंगे।

उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि में किसी कारणवश पंजीकरण नहीं करा पाने वाले किसानों के लिए यह अवसर दिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में फसल का ब्यौरा दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर फसल संबंधी जानकारी का पंजीकरण किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीकरण के दौरान किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई पात्र किसान इससे वंचित न रहे।