जटेला धाम के महंत ने एमडीयू कुलपति के साथ शिक्षा व समाज के विकास पर की चर्चा
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने तपोभूमि जटेला धाम, माजरा दूबलधन के पीठाधीश्वर महंत स्वामी राजेंद्र दास के बुधवार को विवि आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न स्वरूप ओम भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा, शोध, सामाजिक सरोकारों तथा विवि के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
स्वामी राजेंद्र दास ने कहा कि प्रो. मिलाप पूनियाँ के ज्ञान, अनुभव और शैक्षणिक नेतृत्व का लाभ न केवल विवि के विद्यार्थियों को मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इस दौरान निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी भी मौजूद रहे।
Girish Saini 


