रोहतक के प्रमुख स्थलों पर सजेगा आशीर्वाद का दीया
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रोहतक के प्रमुख विकास परियोजनाओं, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए उपायुक्त सतबीर सिंह ने पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के साथ एलिवेटेड रेलवे ट्रैक समेत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सजावट, सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक को विशेष रूप से रोशन किया जाएगा। करीब 4.8 किलोमीटर लंबी और लगभग 315 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह परियोजना शहर के चार रेलवे लेवल क्रॉसिंग समाप्त कर यातायात सुगम बनाने में महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया के माध्यम से रोहतक की विकास यात्रा और सेवा संकल्प की भावना को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, तहसीलदार यशपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Girish Saini 

